वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सिन्हा की संदिग्ध मौत को न्याय दिलाने की मुहिम तेज, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने मांगे विस्तृत साक्ष्य; संजय शर्मा ने पत्रकार समाज और परिवार से किया सहयोग का आह्वान
लखनऊ /22 जुलाई 2026............. वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार दिलीप सिन्हा की यूपीएसआरटीसी बस से हुई मृत्यु के मामले को अब राष्ट्रीय स्तर पर नई दिशा मिलती दिखाई दे रही है। इस प्रकरण में विधिक अधिकार कार्यकर्ता ( Legal Rights Activist ) संजय शर्मा द्वारा लगातार की जा रही कानूनी पहल के बाद प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ( PCI) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संजय शर्मा से विस्तृत अभ्यावेदन एवं साक्ष्य उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा जारी पत्रों के अनुसार , संजय शर्मा की शिकायतों में यह उल्लेख किया गया है कि दिवंगत पत्रकार दिलीप सिन्हा द्वारा सूचना विभाग सहित विभिन्न मंचों पर की गई शिकायतों तथा उनके बाद उत्पन्न परिस्थितियों से प्रथम दृष्टया पत्रकार उत्पीड़न ( Harassment) तथा प्रेस की स्वतंत्रता के दमन ( Suppression of Press Freedom) का प्रश्न सामने आता है। इसी आधार पर परिषद ने विस्तृत तथ्यों एवं सहायक दस्तावेजों के साथ अभ्यावेदन प्रस्तुत करने को कहा है ताकि मामले की विधिसम्मत जांच आगे बढ़ाई जा सके। गौरतलब ...